ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भिलाई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में रेड..मैनेजर और मालिक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद….

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में रविवार देर रात पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया। सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में पुलिस ने दबिश देकर होटल मालिक, मैनेजर और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, लंबे समय से होटल में देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस ने योजना बनाकर कार्रवाई की। एक कर्मचारी को प्वाइंटर बनाकर होटल में भेजा गया। सिग्नल मिलते ही भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में वैशाली नगर पुलिस की टीम ने रेड मारी। दबिश के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर शिव कुमार कुर्रे के पास से 500-500 रुपए के दो नोट, मोबाइल और अन्य दस्तावेज जब्त किए। इसके अलावा होटल से एक निजी कंपनी के 5 डिब्बों में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। पुलिस को रजिस्टर से ग्राहकों के नाम और मोबाइल से आपत्तिजनक चैट व लड़कियों की तस्वीरें भी मिली हैं।

ये है गिरफ्तार आरोपी….

शिव कुमार कुर्रे – होटल मैनेजर

निक्कू उर्फ अमित – होटल मालिक और संचालक

मोहम्मद शोएब खान – ग्राहक

सीएसपी तिवारी ने कहा कि होटल में देह व्यापार कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस रैकेट में संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....