BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीएम के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक: नो-फ्लाइंग ज़ोन में ड्रोन उड़ाने पर दो युवक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने अरपा रिवर व्यू के नो-फ्लाइंग ज़ोन में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेलीपारा काली मंदिर के पास रहने वाले 23 वर्षीय ताहा भारमल पिता तुराब भारमल और गांधी चौक फजलबाड़ा निवासी 23 वर्षीय अदनान सैफी पिता बुरहानुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिना अनुमति ड्रोन ऑपरेट कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और मौके से दो ड्रोन जब्त किए।

पुलिस ने जारी की चेतावनी……

इस घटना के बाद जिला पुलिस ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने देने के लिए सख्त रुख अपनाया है। रविवार को पुलिस ग्राउंड में आयोजित कवि सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए सभी को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...