BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! खार में मिला खून से लथपथ यादव, राउत नाच कर लौटा था घर…पुलिस कर रही मामले की जांच, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार की सुबह करीब 6 बजे अचानकपुर के खार और श्रीराम कॉलोनी के पीछे एक खून से लथपथ व्यक्ति पड़ा मिला, जिसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटनास्थल पर खून के थक्के और व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि उसे कहीं और से मारकर यहां फेंका गया है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है, जिसके सिर, कान और नाक से बहा खून सूख चुका था। शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे और उसके कपड़े फटे हुए थे। डायल 112 की टीम ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने अपना नाम संतोष यादव और पता चकरभाठा बस्ती बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर संतोष को सिम्स में भर्ती कराया। घायल संतोष की पत्नी ने बताया कि शनिवार रात उनके पति गांव में राउत नृत्य करने गए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने राउत नृत्य का वेश उतारकर घर के बाहर जाने की बात कही और पूरी रात नहीं लौटे। अब वे अचानकपुर के खार में कैसे पहुंचे और उनके साथ यह घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। चकरभाठा पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...