BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत के राखड़ डैम में हादसा: ओवरलोड वाहन पलटा, ड्राइवर की मौके पर मौत, क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन में आक्रोश, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार सुबह एनटीपीसी सीपत के राखड़ डैम से राखड़ लोड कर निकला एक वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। डैम से नीचे उतरते वक्त वाहन के पलटने के कारण ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम केवट पिता त्रिलोचन केवट उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पोंच थाना बलौदा जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। शुभम एनटीपीसी सीपत के हरदाडीह डैम से राखड़ लोड कर पत्थलगांव खाली करने जा रहा था। वाहन क्रमांक सीजी 10 बीटी 9914 जैसे ही डैम से नीचे उतरा, अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन के नीचे दबने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत भिजवाया।

ओवरलोडिंग पर बढ़ता आक्रोश….

इस हादसे के बाद क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन और स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप गया है। एसोसिएशन के सदस्यों का आरोप है कि एनटीपीसी के अधिकारी लगातार ओवरलोड गाड़ियों का संचालन करवा रहे हैं, जबकि इससे जुड़े खतरे पहले भी उजागर किए जा चुके हैं। एसोसिएशन का कहना है कि संबंधित वाहन ओवरलोड था, जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्रशासन पर आरोप, कार्रवाई की मांग…….

एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि जिला पुलिस प्रशासन ओवरलोड वाहनों के संचालन की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। उनके अनुसार ओवरलोड वाहनों को मोटी रकम लेकर अनुमति दी जा रही है, जिससे एनटीपीसी अधिकारियों और प्रशासन को भी आर्थिक लाभ हो रहा है। क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि जब तक ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं होता, इस तरह के हादसे होते रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छातागढ़ पिकनिक स्पॉट पर हादसा; शिवनाथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत...तीन दोस्त बाल-बाल... टीन शेड में दौड़ा करंट बना जानलेवा; सर्विस वायर में करंट फैलने से 47 वर्षीय सफाईकर्मी की मौत! बिलासपुर; पचपेड़ी प्रेस क्लब का शपथ समारोह आज: रेस्ट हाउस पचपेड़ी में दोपहर 12 बजे होगा आयोजन, विधाय... बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन: 4 घंटे में समंदर तक पहुंच बनाएगा नया कॉरिडोर; रायपुर–विशाखापट्टनम इ... बिलासपुर; बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 162 लीटर महुआ शराब के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर; सकरी बाईपास पर भीषण हादसा... ट्रेलर से टकराई कोयला लोड दूसरी ट्रेलर, केबिन में फंसे चालक क... बिलासपुर: पुराना बस स्टैंड से सटोरिया धराया; 14,500 रुपये जब्त, सट्टा पट्टी लिखते आरोपी गिरफ्तार! बारात में बवाल: बाजा बजाने को लेकर विवाद; लाठी-डंडों से हमला एक गंभीर, 4 आरोपी गिरफ्तार! दुर्ग में धारदार हथियार से हमला: अवैध संबंधों के शक में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई: 35 पाव देसी शराब जब्त, आरोपी रंगे हाथ गि...