BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! राखड़ परिवहन कर रही हाईवा के सामने बाइक अड़ाकर ड्राइवर से लूट.. तीन आरोपी पहुंचे जेल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी पुलिस ने हाईवा चालक से लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 नवंबर की रात दर्रीघाट क्षेत्र की है, जब हाईवा चालक बजरंग ठाकुर अपनी गाड़ी में राखड़ लोड कर लिमतरा की ओर जा रहा था। रात करीब 9 बजे दर्रीघाट के पास दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 10 एचक्यू 1154 में सवार तीन व्यक्तियों ने हाईवा के सामने वाहन रोक दिया। आरोपियों ने चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए पत्थर से गाड़ी के मुख्य कांच और खिड़की को तोड़ दिया। इसके बाद मारपीट कर चालक की जेब में रखे 2000 रुपये नगद, गाड़ी का जैक रॉड और चाबी लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट मस्तुरी थाने में दर्ज कराई गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों..रामलाल यादव, उषा कुमार यादव और तिलक यादव को उनके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. रामलाल यादव पिता स्व.रामझूल यादव उम्र 34 वर्ष निवासी पांडेपुर थाना सीपत,

02. उषा कुमार यादव पिता स्व.मोहन यादव उम्र 50 वर्ष निवासी कंचनपुर थाना पथरिया जिला मुंगेली,

03. तिलक यादव पिता सावत यादव उम्र 43 वर्ष निवासी पांडेपुर थाना सीपत जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!