BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

मस्तुरी ब्लॉक के इस पंचायत में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग… कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरसेनी की सरपंच गंगोत्री एवं ग्रामीणों ने सरसेनी में नये धान खरीदी केन्द्र की मांग की। उन्होंने बताया कि यहां के किसान धान बेचने के लिए जैतपुर सोसायटी जाते हैं, जो यहां से 8 से 10 किलोमीटर दूर है, जिससे किसानों को परिवहन में दिक्कत होती है। कलेक्टर ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मस्तूरी तहसील के वार्ड क्रमांक 3 नइयापारा निवासी रामकुमारी साहू एवं ग्रामवासियों ने अवैध निर्माण हटाकर निस्तारी की सुविधा दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि लोगों को आंगनबाड़ी, तालाब एवं मंदिर तक जाने के लिए रास्ता नहीं छोड़ा गया है। कलेक्टर ने पचपेड़ी तहसीलदार को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सरकण्डा निवासी मुनीराम कैवर्त ने जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत की इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। कस्तूरबा नगर निवासी प्रतिभा यादव ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। चपोरा के साध राम ने बटांकन के लिए अर्जी दी। कलेक्टर ने आवेदन तहसीलदार बिलासपुर को आवेदन प्रेषित कर हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उसलापुर निवासी शैल कुमारी ध्रुव ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। मोहित राम सूर्यवंशी ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। इस मामले को सीईओ मस्तूरी देखेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...