BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! तेज रफ्तार हाईवा ने कुचला छात्र को, मौके पर मौत…नो एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही बनी हादसों की वजह, प्रशासन की लापरवाही उजागर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक पर तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह वाहन के पहियों के नीचे आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटा के पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे के रूप में हुई है। संजय एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हादसा उस समय हुआ जब वह सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि अशोक नगर चौक के पास एक वाहन चालक ने अचानक गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। इससे संजय का संतुलन बिगड़ गया और वह पीछे से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक घटना के बाद अशोक नगर चौक पर भारी जाम की स्थिति बन गई। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल की। शहर में दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है, लेकिन नो एंट्री के बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है। इन वाहनों की मनमानी के चलते सड़क हादसे आम हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है।

नो एंट्री का उल्लंघन बना हादसों का कारण…..

बिलासपुर शहर के मुख्य मार्गों पर नो एंट्री के समय भारी वाहनों का चलना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, भारी वाहन बिना किसी रोक-टोक के शहर में दौड़ रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही के चलते आमजन की जान जोखिम में है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...