ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे पर जानलेवा हमला: फोन कर मैदान में बुलाया; पहुंचते ही बदमाशों ने घेरा चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर.. आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के बेटे पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान टिकेश्वर यादव (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसे किसी बहाने से फोन कर कातुलबोर्ड मैदान में बुलाया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में टिकेश्वर को पेट, सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिसकर्मी का बेटा है घायल…..

घायल के पिता भोलानाथ साहू पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और सीएफ बटालियन में पदस्थ हैं। बताया जा रहा है कि वे आईजी की गाड़ी चलाते हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी….

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत, मोहन नगर थाना पुलिस और सीएसपी दुर्ग सिटी हर्षित मेहर अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

कुछ आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी……

पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। सभी हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

हमले की वजह की जांच जारी…..

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक को बुलाकर हमला करने के पीछे की असली वजह क्या थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!