ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! दर्जनभर हरे-भरे पेड़ो की बलि.. सीपत के मशहूर होटल संचालक का कारनामा, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण संरक्षण की चर्चा भले ही हर स्तर पर हो रही हो, लेकिन इसका जमीन पर असर नहीं दिख रहा है। सीपत सर्किल क्षेत्र के ग्राम बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बड़े रेस्टोरेंट संचालक ने नाले के किनारे लगे पेड़ों की अवैध कटाई कर दी। यह मामला अब वन विभाग की जांच के दायरे में है। ग्राम बरेली के ग्रामीणों का आरोप है कि सीपत में “हैप्पी मूमेंट रेस्टोरेंट” के संचालक बसंत साहू ने अपने स्वार्थ के लिए गांव के तुंगन नाले की मेड़ पर लगे करीब 12 पेड़ों को कटवा दिया। कटे गए पेड़ों में कऊहा प्रजाति के पेड़ शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बसंत साहू पिछले करीब 2 साल से इस रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे हैं और उनका खेत तुंगन नाले के किनारे स्थित है। पेड़ों की कटाई की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग से शिकायत की। इस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी टीम को मौके पर भेजा। डिप्टी रेंजर अजय बेन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा हमारी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जांच पूरी होते ही संबंधित व्यक्ति पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वन संरक्षण कानून के उल्लंघन का मामला..?

इस घटना ने वन संरक्षण कानून के उल्लंघन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेड़ों की कटाई बिना अनुमति के की गई है, जिससे पर्यावरण को नुकसान होने की संभावना है। यह मामला पर्यावरणीय संतुलन को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ कानून का उल्लंघन भी प्रतीत हो रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!