ChhattisgarhRaftaar News Cg

भांजी के गम में डूबे परिवार पर टूटा एक और कहर– तीजन्हावन में शामिल होने आए मामा की तालाब में डूबने से मौत..तीन दिन में मामा-भांजी की मौत, गांव और परिवार में पसरा मातम, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पहले जहां 12 वर्षीय मासूम योग्यता साहू की कुएं में गिरने से मौत हुई, वहीं उसके तीजन्हावन कार्यक्रम में शामिल होने आए मामा तुमेश्वर साहू की तालाब में डूबने से जान चली गई। तीन दिन के भीतर दो जनाजों ने पूरे गांव और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खलारी में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ। अर्जुंदा थाना क्षेत्र के कठिया निवासी तुमेश्वर साहू (30 वर्ष) पेशे से ड्राइवर था। वो अपनी भांजी योग्यता साहू के तीजन्हावन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खलारी आया हुआ था। शनिवार सुबह लगभग 8 बजे सब्जी लेने से पहले नहाने के लिए तुमेश्वर तालाब गया। जहां पहले साबुन लगाया और फिर तालाब में उतरा। उसी वक्त वहां कई और लोग भी नहा रहे थे, लेकिन किसी को इस हादसे का अंदाजा तक नहीं हुआ। कुछ देर बाद एक बच्चा जब पानी में उतरा तो उसे कुछ असामान्य लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने लकड़ी की मदद से तलाशी ली, तब जाकर तुमेश्वर का शव तालाब में मिला। उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार भी दिया गया। कुछ समय के लिए सांसें लौटने की उम्मीद जगी, लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे पहले 17 अप्रैल को योग्यता साहू अपने घर के बाड़ी में बने कुएं से पानी भर रही थी। बाल्टी का वजन ज्यादा होने के कारण वह संतुलन खो बैठी और कुएं में जा गिरी। लगभग ढाई घंटे बाद जब परिजनों को घटना का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तीन दिन के भीतर दो दर्दनाक मौतों ने खलारी गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार से निकली दो अर्थियों ने हर आंख नम कर दी है। लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि ऐसा भयानक संयोग हकीकत में हुआ है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...