ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! खेत की देखभाल करने निकले किसान की निर्मम हत्या..पंप हाउस के केबल में बांध छोड़े लाश, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर…….

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। गांव के एक खेत में 38 वर्षीय युवक की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम मनोहर कौशिक की हत्या उनके ही खेत के प्लॉट में की गई। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के शव को पंप हाउस के केबल से बांध दिया। बताया जा रहा है कि राम मनोहर अक्सर अपने खेत की देखभाल के लिए रात में वहां जाया करते थे। राम मनोहर कौशिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; प्रेमिका से मुलाकात के कुछ देर बाद बाड़ी में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका..क्या प्रेम प्र... बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी; डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती गैसीफायर भट्ठी में लगाई छलांग, द... बिलासपुर का पेंडलवार हॉस्पिटल फिर विवादों में; डिलीवरी ऑपरेशन में महिला के पेट में छोड़ दिए सिलाई के... सीपत; टीम मानवता की पहल लाई रंग, जन्मजात दृष्टिबाधित परिवार तक अब घर पहुंचेगा राशन..जनदर्शन में उठाई... जागरूक नारी अभियान: छात्राओं को बताए मासिक धर्म स्वास्थ्य के राज, कानूनी अधिकारों की भी मिली पूरी जा... सुरक्षित खदान की नई सोच: अब मशीनों से नहीं, मजबूत 'माइंड से तय होगी सेफ्टी'..SECL मुख्यालय में 'माइन... सीपत थाना बना रिश्वतखोरी का अड्डा? ऑनलाइन रकम लेने वाला एएसआई बना हवलदार..SSP रजनेश सिंह की बड़ी कार... रतनपुर में करैत के डसने से 9 साल की मासूम की मौत; रात में सोते समय हुआ दर्दनाक हादसा! बिलासपुर में कॉलेज जाने निकला छात्र फंसा लुटेरों के जाल में..मारपीट कर बाइक-मोबाइल लूटने वाले दो आरो... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज..एक सप्ताह बाद भी गिरफ्ता...