BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत तुर्काडीह चौक मेन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुलेआम धारदार चाकू लहराकर राहगीरों और दुकानदारों को डराने-धमकाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी चाकू रखने से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने चाकू को विधिवत जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल यादव, पिता दिनेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम घुटकु, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 608/2025 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है, और आरोपी को जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...