BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! पुलिस आरक्षकों को कार से कुचलने का प्रयास, महिला सहित 3 अफगानिस्तानी गिरफ्तार..पुलिस ने ट्रक अड़ाकर रोकी गाड़ी, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार की रात बेलगहना की ओर से आ रही एक संदिग्ध दिल्ली पासिंग कार को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन में सवार तीन अफगानी नागरिकों ने पुलिस की नाकेबंदी को तोड़ते हुए जवानों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। रतनपुर पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि एक तेज रफ्तार संदिग्ध कार बेलगहना की ओर से आ रही है। जानकारी मिलने पर फॉरेस्ट बेरियर और शनिचरी बाजार के पास स्टॉपर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। करीब रात 2 बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्टॉपर को ठोकर मारते हुए भागने का प्रयास किया। इस दौरान नाकेबंदी प्वाइंट पर तैनात आरक्षक सुनील कोरी और लेखपाल सिंह खुसरो ने अपनी जान बचाने के लिए कार के सामने से कूदना पड़ा। कार सवार ने स्टॉपर तोड़ते हुए जवानों को कुचलने की कोशिश की।

पुलिस ने ट्रक अड़ाकर रोकी गाड़ी……

सूचना मिलने पर रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान ने कोनी थाना पुलिस को सतर्क किया। कोनी पुलिस ने मुख्य सड़क पर एक ट्रक खड़ा कर संदिग्ध कार को रोकने की योजना बनाई। आखिरकार ट्रक के सहारे कार को रोका गया और उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

अफगान नागरिक निकले कार सवार……

पुलिस पूछताछ में तीनों ने खुद को अफगानिस्तान का नागरिक बताया। पकड़े गए लोगों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। उनकी पहचान वलसुद्दीन कमलजादा, फयाजुद्दीन और समंदरोवा नाजीरा के रूप में हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पिछले 10-11 वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं और ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करते हैं। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और तीनों अफगान नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...