BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR! सिम्स हॉस्टल में MBBS पास कर डॉक्टर बनी युवती ने लगाई फांसी, पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी बिलासपुर..पुलिस कर रही जांच, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिम्स अस्पताल परिसर में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 2018 बैच की मेडिकल छात्रा और हाल ही में इंटर्नशिप पूरी करने वाली डॉ. भानुप्रिया सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना चिकित्सा समुदाय को स्तब्ध कर गई है। डॉ. भानुप्रिया सिंह अंबिकापुर जिले के सुखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पदस्थ थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ दिनों पहले ही बिलासपुर आई थीं।

घटना के दिन वे सिम्स के छात्रावास में अपनी सहेलियों से मिलने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद सिम्स प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी। हालांकि डॉ. भानुप्रिया के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। न तो घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है और न ही परिजनों या सहकर्मियों ने किसी प्रकार के मानसिक दबाव या व्यक्तिगत परेशानी की जानकारी दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!