BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; वैशाली रीजेंसी की पार्किंग में भीषण आग! 10 बाइक खाक, कार भी चपेट में..रात 2.30 बजे भड़की आग, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा पुल के पास स्थित वैशाली रीजेंसी अपार्टमेंट में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात बड़ा हादसा हो गया। अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी 10 बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गईं, जबकि एक कार का साइड भी बुरी तरह झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना रात करीब 2.30 बजे हुई। पार्किंग से अचानक उठती आग की लपटें देखकर रहवासियों की नींद खुल गई। लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे कार पूरी तरह जलने से बच गई, लेकिन एक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रहवासियों के मुताबिक आग पार्किंग में लगे होल्डर से निकली चिंगारी के कारण लगी। इस घटना की सूचना तोरवा थाने में दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...