ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! मनियारी नदी में पलट गई ट्रेक्टर, चालक की दबने से मौत, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मनियारी नदी में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे की है, जब खेत जुताई के बाद गांव लौट रहे चालक का ट्रैक्टर नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लोहराकापा निवासी सुनील सतनामी पिता जीवन सतनामी उम्र 32 वर्ष अपने चाचा के ट्रैक्टर से सुबह 7 बजे खेत जुताई के लिए निकले थे। खेत का काम खत्म कर वे ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मनियारी नदी के पास पहुंचे, ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नदी में पलट गया।

हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला। इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही जरहागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!