ChhattisgarhRaftaar News Cg

BALAUDA-BAJAR: हिंसा मामले में बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे MLA देवेंद्र यादव, 3सरी बार मिली थी नोटिस, बलौदाबाजार पुलिस पहुंची घर, MLA हैं गायब, पुलिस कर रही इंतजार, पढ़िए पूरी खबर…..

भिलाई: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, बीते दिनों भिलाई विधायक को बलौदाबाजार जिला कार्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में बयान दर्ज कराने बलौदाबाजार पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया था। पुलिस ने उन्हें 18 जुलाई सुबह 10 बजे तक बयान दर्ज कराने के लिए बलौदाबाजार पहुंचने कहा था, लेकिन वह इस बार भी बयान दर्ज करने नहीं पहुंचे, जिसके बाद अब बलौदा बाजार पुलिस खुद उनके निवास बयान दर्ज कराने पहुंच गई हैं।

बता दें कि जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंची तो वह घर पर नहीं मिले, इसके बाद पुलिस टीम सेक्टर 5 भिलाई स्थित कार्यालय पहुंची, लेकिन यहां पर भी देवेंद्र यादव नहीं थे। फिलहाल पुलिस उनके कार्यालय में मौजूद है और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।गौरतलब है, कि इससे पहले भी 8 और 16 जुलाई को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया था। उनसे बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ होनी थी, पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार में जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। लिहाजा पुलिस उनसे पूछताछ कर उनकी भूमिका जानना चाहती है, लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में पिटिशन दायर किया है। विधायक यादव ने कहा था कि हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आएगा उसका पालन किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!