BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! आधार निगरानी समिति की हुई बैठक, एक साल में 18 आधार केंद्रों के आईडी निरस्त, 10 निलंबित, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई | जिसमें यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद के प्रबंधक द्वारा जिले में आधार सेचुरेशन, 18 वर्ष से अधिक व्यक्तियों के आधार नामांकन के सम्बन्ध में तथा वर्तमान में जिले में संचालित आधार नामांकन केन्द्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई| बैठक में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों का आधार नामांकन किये जाने, 5 से 7 वर्ष आयु एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई। विदित हो की जिले में जिला ई गवर्नेंस सोसाइटी बिलासपुर व चिप्स के माध्यम से 122, डाक विभाग के माध्यम 6, आईंपीपीबी के माध्यम से 2, सूडा के संगवारी परियोजना के माध्यम से 5, सीएससी के माध्यम से 23 आधार केंद्र संचालित किये जा रहे हैं| इसके अतिरिक्त एक वर्ष में जिले में निरीक्षण उपरान्त यूआईडीएआई के निर्देशानुसार कार्य न किये जाने पर 10 आधार केंद्र संचालक को निलंबित किया गया है। यूआईडीएआई के निर्धारित दस्तावेज़ का उपयोग न किये जाने पर 18 आधार केंद्र संचालक पर आई.डी. निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गई है| बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं ई जिला प्रबंधक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे |

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप!