BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! Ti ने पत्रकार को दी गोली मारने की धमकी.. गरमाया माहौल, पत्रकार संघ पहुंचे SP के पास..दे दिए आंदोलन की चेतावनी, पढ़िए खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा दुर्व्यवहार और गोली मारने की धमकी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बिलासपुर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है और न्याय की मांग को लेकर आवाजें उठ रही हैं। जानकारी के अनुसार पत्रकार दिलीप अग्रवाल समाचार कवरेज के सिलसिले में सिरगिट्टी थाने पहुंचे थे, जहां थाना प्रभारी विजय चौधरी ने उनसे दुर्व्यवहार किया। कथित तौर पर टीआई ने पत्रकार को थाना परिसर में दोबारा न आने की चेतावनी दी और गोली मारने की धमकी दी। इस घटना की खबर मिलते ही प्रेस क्लब के सदस्यों और बिलासपुर के पत्रकारों में गहरा आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद बिलासपुर प्रेस क्लब में आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली समेत कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मामले की शिकायत एसपी और आईजी से की जाएगी। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को भी पत्र के माध्यम से दी गई है, ताकि सरकार इस मामले का संज्ञान ले सके। बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस और पुलिस का संबंध चोली-दामन जैसा है और पत्रकारों को अपने कार्य के दौरान इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि प्रेस क्लब के लगभग 450 सदस्यों में से यदि किसी के खिलाफ कोई उगाही, अपराध दर्ज हो या अनुचित कार्यों में संलिप्तता की शिकायत हो तो प्रेस क्लब को अवगत कराया जाए ताकि वे अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी, ताकि सत्य सामने आ सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।

पत्रकारों ने दी आंदोलन की चेतावनी…….

प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली और अन्य पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समुदाय आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उनका कहना है कि यह घटना केवल एक व्यक्ति विशेष पर हमला नहीं है, बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता और गरिमा पर प्रहार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...