Raftaar News Cg

महिलायें सुरक्षित तो राष्ट्र सुरक्षित महिलाओं की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी: डॉ. खेर

सीपत महाविद्यालय में हिंसा के उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं की उपस्थिति में बिलासपुर की महिला सुरक्षा विंग के द्वारा राष्ट्रीय लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान जो 26 नवम्बर से 23 दिसम्बर चलाया जा रहा है, उसी अभियान के बारे में छात्राओं को समझाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस खेर ने कार्यक्रम के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलायें सुरक्षित है, तो राष्ट्र सुरक्षित है, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसके पश्चात महिला सुरक्षा विंग के प्रभारी दुर्गा किरण पटेल ने महिला आत्मरक्षा, अभिव्यक्ति एप को उपयोग करना छात्राओं को बताया साथ यह भी कहा कि ऐप के उपयोग से रक्षा टीम स्वयं पीडिता या शिकायतकर्ता के पास पहुँच जाती है। इसी क्रम में आरक्षक शिवानी गौरहा ने छात्राओं को विभिन्न क्रिया के द्वारा आत्मरक्षा के गुरु को प्रत्यक्ष किया, विभिन्न दांव पेच के द्वारा प्रदर्शन कर छात्राओं को प्रशिक्षित किया। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अभिव्यक्ति एप के माध्यम से घटना की मानीटरिंग रायपुर मुख्यालय से होती है और कार्यवाही 07 दिवस के भीतर होती है। छात्राओं को साइबर ठगी ऑनलाईन शॉपिंग से होने वाली धोखाधडी के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. नीना वखारिया, डॉ. एम.डी. स्वर्णकार, प्रो. श्वेता पंडया, डॉ. श्वेता जायसवाल, प्रो. हेमपुष्पा नायक, प्रो. वंदना श्रीवास्तव, प्रीति द्विवेदी, नम्रता पात्रे, यास्मीन सिद्धिकी उपस्थित रहे। सुरक्षा विंग के सदस्यों में हेमलता, शिवानी गौरहा, योगेश निर्मलकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी डॉ. शुभा मिश्रा द्वारा एवं आभार डॉ. एम. डी. स्वर्णकार के द्वारा किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....