BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: चपारो चांपी डेम में चटाई बिछाकर खेल रहे थे जुआ! सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, 5 जुआरियों से 22200 जब्त, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने रविवार 10 नवंबर को 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया हैं, जिनसे 22200 रुपए जब्त की गई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि चपारो चांपी डेम के पास कुछ लोग बड़ी राशि पर जुआ खेल रहे हैं। इस जानकारी पर रतनपुर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 5 आरोपियों को जुआ खेलते हुए धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों की पहचान की है।

जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में…….

1. जितेंद्र सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी यदुनंदन नगर तिफरा,

2. अरुण सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी आनंद नगर उसलापुर,

3. मनीष सूर्यवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी इंदू चौक जरहाभाठा,

4. कुलदीप पाटिल उम्र 45 वर्ष निवासी इंदू चौक जरहाभाठा,

5. अभय सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी मसानगंज सरजू बगीचा बिलासपुर।

पुलिस ने आरोपियों से कुल 22000 रुपये नकद, जुआ में इस्तेमाल की गई चटाई और 52 पत्तों की एक गड्डी को जब्त किया। इन सभी पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....