BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

18 विकास कार्यों का विधायक सुशांत ने किया भूमिपूजन, गुणवत्ता और समय सीमा के भीतर पूर्ण हों सभी कार्य: शुक्ला…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 71 लाख 59 हजार रुपये के 18 विकास कार्यों का विधायक सुशांत शुक्ला ने भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री समग्र विकास और समग्र शिक्षा योजना के तहत स्वीकृत इन कार्यों की शुरुआत बुधवार को विधायक सुशांत शुक्ला ने की। इस अवसर पर सीसी सड़क, स्कूलों में सुविधा बढ़ाने और अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके पूरा हो जाने से ग्रामवासियों को उन्नत सड़क और छात्रों को सुव्यवस्थित स्कूलों की सुविधा प्राप्त होगी। भूमिपूजन किए गए कार्यों में बेलतरा में 4 लाख 20 हजार रुपये की लागत के दो सीसी सड़क, सेंदरी में 4 लाख 20 हजार रुपये की लागत के दो सीसी सड़क, नेवसा में 4 लाख 20 हजार रुपये की लागत के दो सीसी सड़क, चोरहादेवरी में 6 लाख 80 हजार रुपये की लागत के तीन सीसी सड़क, मोहतराई में 4 लाख 20 हजार रुपये की लागत के दो सीसी सड़क और गोंदईया में शासकीय हाई स्कूल में 7 लाख 63 हजार रुपये की लागत से कक्ष निर्माण शामिल हैं। समग्र शिक्षा योजना के तहत ग्राम कर्रा के शासकीय हाई स्कूल में 7 लाख 63 हजार रुपये की लागत से साइंस लैब रूम, 9 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी, 6 लाख 96 हजार रुपये की लागत से कंप्यूटर रूम, 6 लाख 96 हजार रुपये की लागत से कला एवं सांस्कृतिक हाल, 1 लाख 81 हजार रुपये की लागत से शौचालय और ग्राम कर्रा में 3 लाख रुपये की लागत से मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला तक पहुंच मार्ग भी शामिल हैं। इन कार्यों की मांग ग्रामवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी, और इनके प्रारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। भूमिपूजन के अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है।

पक्की सड़क से कीचड़ और धूल की समस्या समाप्त होगी, और स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, लैब, कंप्यूटर और लाइब्रेरी से छात्रों को लाभ होगा, जिससे भविष्य उज्जवल होगा। विधायक शुक्ला ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया। कार्यक्रम में भाजपा के मध्य मंडल के अध्यक्ष जनक देवांगन, लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री गंगा साहू, योगेश्वर दुबे, विजयधर दीवान, शंकरदयाल शुक्ला, उमेश गौरहा, विक्रम सिंह, अवधेश अग्रवाल समेत जनपद पंचायत बिल्हा, कोटा के अधिकारी, ग्राम सरपंच और अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....