BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; डैम से लौटते वक्त नशे में धुत युवकों द्वारा वाहन एक्सिडेंट कर मारपीट और झपटमारी! 6 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस ने झपटमारी और मारपीट के मामले में शामिल आरोपियों को घटना के महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार 10 नवम्बर की शाम करीब 6 बजे की है। पीड़ित अक्षय साहू अपनी कार से कोरी डैम से लौट रहे थे, तभी एक इ-रिक्शा क्रमांक CG10BV6568 के चालक ने उनकी गाड़ी को लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना के बाद रिक्शा सवार युवकों ने अक्षय के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपियों ने अक्षय का पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू की गई और उन्हें घटना के 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से छीना गया पर्स और टक्कर मारने वाला इ-रिक्शा भी बरामद कर लिया हैं। पकड़े गए आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए इन्हें गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की तैयारी कर ली है, ताकि भविष्य में इनकी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा सके।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……..

1. भागबली बंजारे पिता विष्णु बंजारे उम्र 21 वर्ष निवासी शांति नगर उस्लापुर,

2. महेश दास मानिकपुरी पिता मिलन दास उम्र 23 वर्ष निवासी वैष्णवी विहार उस्लापुर,

3. विक्रम साहू पिता नारायण साहू उम्र 21 वर्ष निवासी डिपरापारा उस्लापुर,

4. लक्ष्मण वर्मा पिता भगवान सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी वैष्णवी विहार उस्लापुर,

5. रोहित यादव पिता रामचन्द्र यादव उम्र 21 वर्ष निवासी शांति नगर उस्लापुर,

6. सतीश राजपूत पिता रामा राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर उस्लापुर जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....