BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित महिला ने खुद को किया आग के हवाले..आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में एक महिला की जलकर मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिसके चलते महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। घटना की शुरुआत 22 अक्टूबर 2024 को हुई, जब बिलासपुर के बर्न एंड ट्रामा रिसर्च सेंटर अस्पताल से रश्मि कौशिक उर्फ रानी की जलने से मौत की सूचना सकरी थाना को दी गई। सकरी पुलिस ने मामले में मर्ग क्रमांक 87/2024 धारा 194 बीएनएसएस मर्ग इंटीमेशन के तहत प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस जांच में पता चला कि रश्मि का पति श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पू शादी के कुछ वर्षों बाद से शराब के नशे में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आए दिन की मारपीट और घरेलू विवाद से तंग आकर रश्मि ने 21 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर के आंगन में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद रश्मि को बर्न एंड ट्रामा रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 22 अक्टूबर की सुबह 10:25 बजे उसकी मौत हो गई। मामले की तहकीकात में पुलिस को प्रथम दृष्टया सबूत मिले कि रश्मि की मौत के पीछे उसके पति का उत्पीड़न और प्रताड़ना जिम्मेदार था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति श्रुतिश कौशिक उर्फ पप्पू के खिलाफ अपराध क्रमांक 870/2024 धारा 108 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। गिरफ्तारी के लिए सकरी थाना में विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी को ग्राम पांड से विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!