BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत-बलौदा मार्ग की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश; खम्हरिया में हुई बड़ी बैठक..16 मई को थमेंगे भारी वाहनों के पहिए, कुली में होगा विशाल चक्काजाम!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत से कुली तक की जर्जर सड़क अब क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। बरसों से मरम्मत की राह देख रही इस सड़क की बदहाली को लेकर रविवार को ग्राम पंचायत खम्हरिया में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रशासन की वादाखिलाफी के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि यदि 6 दिनों के भीतर सड़क निर्माण का कार्य धरातल पर शुरू नहीं होता है, तो आगामी 16 मई से क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर कोयला और राखड़ से लदे भारी वाहनों का अनिश्चितकालीन चक्काजाम करेगी। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि सीपत से कुली स्थित लीलागर नदी तक का करीब 14 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यह मार्ग जांजगीर, चांपा और कोरबा जैसे औद्योगिक शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जहां से चौबीसों घंटे भारी वाहनों का दबाव रहता है। सड़क की खस्ताहाली के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई निर्दोष लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विडंबना यह है कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज तक काम शुरू नहीं हो सका है। रणनीति के तहत सोमवार 11 मई को क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। इस अल्टीमेटम के माध्यम से प्रशासन को सूचित किया जाएगा कि मानसून आने से पहले यदि सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो 25 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से केवल आश्वासन के भरोसे बैठे थे, लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है। शनिवार 16 मई को कुली लीलागर के पास होने वाले इस विशाल चक्काजाम में कुली, ऊनी, कूकदा, निरतु, जेवरा, खोंधरा, मड़ई, लुतरा और खम्हरिया सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण शामिल होकर नाकेबंदी करेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...