BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! किराना दुकान में पहुंचे चोर..हो गया लाखों पार, पुलिस गस्त पर उठने लगे सवाल, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक बार फिर चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। न्यायधानी में ठंड का मौसम शुरू होने से पहले ही चोरों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार रात को तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार इलाके में स्थित एक किराना दुकान में लाखों रुपए की चोरी होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यापार विहार में वाहन पार्किंग के पास साई किराना दुकान के संचालक भागचंद पोपतानी रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर रात में घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि गल्ले में रखे करीब एक लाख रुपए के चिल्लर गायब थे। दुकान के ऊपरी तल में जाने पर उन्होंने पाया कि शेड को उखाड़ कर चोरों ने गल्ले में रखी राशि पर हाथ साफ कर लिया था। तारबाहर क्षेत्र में इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे यह तो साफ हो गया है कि यहां चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था केवल नाम मात्र की साबित हो रही है। स्थानीय नागरिकों में पुलिस की सुस्ती को लेकर नाराजगी बढ़ रही है, वहीं लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त में भी पुलिस सक्रियता की कमी दिखती है। प्रार्थी भागचंद पोपतानी की शिकायत पर तारबहार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!