ChhattisgarhRaftaar News Cg

अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, रेप कर हत्या की आशंका..कुत्ते खोपड़ी लेकर बाहर निकले तो हुई घटना की जानकारी, पढ़िए पूरी खबर……..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के पॉश इलाके में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब एक युवती की सड़ी-गली लाश एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग से बरामद की गई। मामला तब उजागर हुआ जब पास के एक आवासीय क्षेत्र में कुत्ते एक खोपड़ी लेकर दौड़ते देखे गए। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी और पुलिस को सूचना दी गई। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना कलर्स मॉल के पास स्थित सन एंड सनबिल्डर कंपनी की निर्माणाधीन साइट की है। शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस को इस जगह से बदबू आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि एक खोपड़ी जमीन पर पड़ी हुई थी और पास में कुत्ते घूम रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि कुत्ते बाल के सहारे खोपड़ी को सड़क तक खींच लाए थे। पुलिस जब निर्माणाधीन बिल्डिंग में भीतर गई तो वहां मलबे के नीचे एक अर्धनग्न युवती की लाश पड़ी हुई थी। लाश सड़ी-गली हालत में थी और तेज बदबू आ रही थी। फौरन ही पुलिस ने मेडिकल टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवती की उम्र लगभग 25 से 30 साल के बीच हो सकती है। हालांकि चेहरा पहचान में नहीं आ सका है क्योंकि सिर का हिस्सा और पैर जानवरों द्वारा बुरी तरह नोंच लिए गए थे। लाश की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, परंतु पुलिस कद-काठी और कपड़ों के आधार पर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवती के साथ बलात्कार की वारदात के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। घटनास्थल पर बिल्डिंग में पिछले कुछ समय से कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा था, जिसके चलते इस घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!