BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत पुलिस की बड़ी सफलता: हिंडाडीह में हुई चोरी का किया पर्दाफाश; चोरी का माल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार!

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम हिंडाडीह में हुई एक बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामेश्वर यादव (19) और रोहित दास मानिकपुरी उर्फ राहूल (27) को चोरी के आरोप में पकड़ा गया, और उनसे चोरी का माल पूरी तरह बरामद कर लिया गया। ग्राम हिंडाडीह की निवासी श्यामकली मरावी ने 22 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह घर में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में गई थीं। लौटने पर उन्हें घर में ताला टूटा हुआ मिला, और आलमारी में रखे सोने और चांदी के गहने तथा नगदी चोरी हो चुकी थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5.60 लाख रुपये थी, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, चांदी का पायल, करधन, चूड़ा और नगदी शामिल थे। सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घुमंतू डेरा लगाने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान, पुलिस ने आरोपी रामेश्वर यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी रोहित दास के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। आरोपी ने यह भी बताया कि दोनों ने श्यामकली के घर में घुसकर चोरी की थी और सामान को खांडा खांर में जमीन में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद किया, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, हार, लॉकेट, झुमका, चांदी का पायल, करधन, चूड़ा और नगदी 14,000 रुपये शामिल हैं। सभी सामान की कुल कीमत लगभग 5.60 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को लेकर उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने सीपत पुलिस की सराहना की है। उन्होंने घुमंतू डेरा लगाने वालों, फेरी लगाने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी...