BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BIG NEWS; कोरबा पुलिस की स्कॉर्पियो हुई हादसे का शिकार, सब इंस्पेक्टर की मौत..घायल आरक्षक का चल रहा बिलासपुर में इलाज, पुलिस महकमे में शोक की लहर, पढ़िए पूरी खबर….

गौरेला-पेंड्रा:( प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार सुबह जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें कोरबा जिले के पाली थाने की पुलिस की स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल आरक्षक को बिलासपुर रेफर किया गया है। इस दुर्घटना में अन्य एक पुलिसकर्मी और दो चालक को मामूली चोटें आई हैं। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के वेंकटनगर रोड के पास की है। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन नंबर सीजी 12 बीपी 2572 को ड्राइवर गोपी नागवंशी चला रहे थे।

जब वे मेंढूका गाँव के पास पहुंचे, तब अचानक सड़क पर एक कुत्ता सामने आ गया। कुत्ते को बचाने की कोशिश में वाहन चालक का नियंत्रण स्कॉर्पियो से हट गया, जिससे वाहन चार बार पलटता हुआ करीब 50 मीटर दूर सड़क से अंदर चला गया। हादसे की सूचना मिलते ही जीपीएम जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में आरक्षक नारायण कश्यप और ड्राइवर गोपी नागवंशी व वरमु चौहान को मामूली चोटें आईं हैं।

कानपुर से लौटते समय हुआ हादसा…….

जानकारी के अनुसार पाली थाने की टीम 6 नवंबर को कानपुर गई थी। वहाँ किसी प्रकरण में आरोपी का पता लगाने के लिए यह टीम, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर दो आरक्षक और दो चालक शामिल थे, कानपुर भेजी गई थी। शुक्रवार को टीम वापस लौट रही थी और शनिवार सुबह यह दुखद हादसा हो गया। पुलिस विभाग के अधिकारी ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मृतक सब इंस्पेक्टर के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं गौरेला पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर जल्द ही परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दुखद घटना ने पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ा दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!