BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर होगा सामूहिक योगाभ्यास: विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी पर जोर, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा की!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बी.आर. यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर, बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में सुबह 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास, योग आसनों का प्रदर्शन तथा स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को मंथन सभा कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित योग से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं को योग से जोड़ना आवश्यक है, ताकि योग उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन सके। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों से व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में बताया गया कि योग दिवस का आयोजन आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है तथा कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों और सहभागिता की जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। जिले की पांच प्रमुख संस्थाओं के प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रशिक्षिका मंजू दीदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा और योगाभ्यास की प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं पतंजलि, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी संस्थान, गायत्री परिवार और छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रतिनिधियों ने आयोजन की सफलता के लिए सुझाव दिए। जिला प्रशासन ने योग दिवस को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण, बीज वितरण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों के आयोजन की भी तैयारी की है। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जिले के सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों और शैक्षणिक संस्थानों में भी योग दिवस मनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 21 जून को प्रातः निर्धारित समय पर बहतराई स्टेडियम पहुंचकर योग दिवस कार्यक्रम में सहभागी बनने और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...