BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के बयान पर बवाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, धर्मांतरण और ‘भगवा गुंडा’ विवाद से गरमाई राजनीति, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर……….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाल ही में कोटा के कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा हिन्दूवादी संगठनों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘भगवा गुंडा’ कहने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस बयान से आक्रोशित हिन्दूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के विरोध में उनका पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।

आदिवासी प्रार्थना घर के उद्घाटन पर विवाद…….

विवाद की शुरुआत कोटा विधनसभा क्षेत्र के आदिवासी प्रार्थना सभा भवन के एक कार्यक्रम से हुई, जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस आयोजन में रायपुर से पादरी भी उपस्थित थे। भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों ने आरोप लगाया कि यह आयोजन धर्मांतरण को बढ़ावा देने का प्रयास था। उनका कहना है कि आदिवासी इलाकों में इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से धर्मांतरण की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस घटना के बाद हिन्दूवादी संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया और इसे आदिवासियों के बीच धर्मांतरण का षड्यंत्र करार दिया।

‘भगवा गुंडा’ शब्द पर आक्रोश…….

इस विरोध के बाद विधायक अटल श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर भाजपा और हिन्दूवादी संगठनों पर कटाक्ष किया। उन्होंने हिन्दूवादी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘भगवा गुंडा’ कहकर संबोधित किया। श्रीवास्तव के इस बयान ने आग में घी का काम किया और भाजपा कार्यकर्ता एवं हिन्दूवादी संगठन भड़क उठे। भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अटल श्रीवास्तव के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे हिन्दू समाज का अपमान बताया और आरोप लगाया कि विधायक द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अटल श्रीवास्तव पर आरोप लगाया कि वे क्षेत्र में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं और आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण की गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल श्रीवास्तव आदिवासी क्षेत्रों में चर्च के निर्माण और धर्मांतरण को प्रोत्साहित करने वाले कार्यों में शामिल हैं, जो हिन्दू धर्म के खिलाफ है।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का हुआ पुतला दहन……

गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और हिन्दूवादी संगठनों ने बिलासपुर जिले के रतनपुर में विधायक अटल श्रीवास्तव का पुतला जलाया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दूवादी संगठनों के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने ‘भगवा गुंडा’ शब्द का विरोध करते हुए इसे हिन्दू धार्मिक भावनाओं के अपमान का मामला बताया। भाजपा के जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने इस मौके पर अटल श्रीवास्तव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके विधायक बनने के बाद से कोटा विधानसभा क्षेत्र में धर्मांतरण की गतिविधियों में वृद्धि हुई है। जायसवाल ने कहा कि विधायक धर्मांतरण की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाले मिशनरी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना था कि अगर धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो आगे और भी उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात…..

पुतला दहन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। बिलासपुर के रतनपुर स्थित महामाया चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!