BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! घी बिखरने से फिसले राहगीर, पांच बाइक सवार घायल..ट्रैफिक पुलिस थे नदारद, पत्रकार के फोन घुमाते ही पहुंचे पुलिसकर्मी, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के नेहरू चौक पर गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक अज्ञात वाहन से गिरा घी दुर्घटना का कारण बन गया। वाहन से गिरा हुआ घी सड़क पर फैल गया, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों के लिए खतरा बन गया। इस दौरान पांच बाइक सवार, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे, फिसलकर गिर गए और घायल हो गए। घटना के समय नेहरू चौक पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नहीं थी, जिससे दुर्घटनाओं को रोकने में देरी हुई।

इस बीच घटनास्थल पर मौजूद रफ्तार न्यूज सीजी के पत्रकार ने तत्काल ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू को इसकी जानकारी दी। डीएसपी संजय साहू ने तुरंत ट्रैफिक पुलिस के जवानों को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पत्रकारों की मदद से बैरिकेड्स लगाकर घी बिखरने वाले हिस्से को सील किया, ताकि और लोग दुर्घटना का शिकार न हों। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है ताकि जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!