BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल और जेवर चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार..चोरी के मोबाइल बेचने पहुंचे थे स्टेशन, 40 हजार के चार मोबाइल बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे दो शातिर चोरों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 हजार रुपये से अधिक कीमत के चार चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने ट्रेन से चुराई गई दो सोने की अंगूठियां एक ज्वेलर्स को बेचने की बात भी कबूल की है। जीआरपी पुलिस ने बरामद मोबाइल और अन्य मशरूका जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब चोरी के मोबाइल और जेवर के वास्तविक मालिकों की तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में इमरजेंसी कॉल के बहाने राहगीर को रोका; मोबाइल झपटा और बाइक गिराकर भागे..पुलिस ने 6 झपटमारों ... बिलासपुर; ट्रेनों में यात्रियों का मोबाइल और जेवर चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार..चोरी के मोबाइल बेचन... मस्तूरी; नौकरी का झांसा देकर लिए पैसे, मांगने पर रेप केस में फंसाने की धमकी..मानसिक प्रताड़ना से युव... मस्तूरी विधानसभा को मिली 2.01 करोड़ की विकास सौगात; विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से 18 निर्माण का... बिलासपुर के सब्जी बाजार में करेला खरीदते-खरीदते युवक को सांप ने डसा; फन फैलाकर निकला जहरीला सांप..बा... बिलासपुर में शराब के लिए पैसे मांगने पर भिड़े दो गुट, 8 गिरफ्तार..पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 चाकू और ... बिलासपुर में चाकू की नोक पर सीपत निवासी रेपिडो चालक से 13 हजार की लूट..आरोपी ने धमकाया..पुलिस में शि... बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ...