BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर! भिक्षु महिला से 200 लेकर फरार होना पुलिसकर्मी को पड़ा महंगा, एसपी ने की कार्यवाहीं…हुआ निलंबित, पढ़िए पूरी खबर……

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मां महामाया मंदिर परिसर में भिक्षा मांगने वाली एक महिला से 200 रुपये लेकर भागने वाले पुलिस आरक्षक सुरेश पांडेय पर पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घटना दो दिन पहले की है। रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में आरक्षक सुरेश पांडेय अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान मंदिर परिसर में भिक्षा मांगकर जीवन-यापन करने वाली एक वृद्ध महिला खिख बाई से उसने 200 रुपये की चिल्लर मांगे। सुरेश ने ये रुपये महिला से लेकर अपने पास रख लिए और फिर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें सुरेश पांडेय की यह हरकत स्पष्ट रूप से दिखाई दी। घटना का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला जैसे ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, वैसे ही इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी रजनेश सिंह ने आरोपी आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!