ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गणेश विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी…..

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश विसर्जन के दौरान सोमवार सुबह बड़ा विवाद हो गया। दाऊचौरा विसर्जन स्थल से कुछ दूर पहले सांस्कृतिक भवन के पास दो युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला चाकूबाजी तक पहुँच गया। इस हमले में दीपक यादव (21 वर्ष), पिता स्व. रमेश यादव निवासी दाऊचौरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रातभर डीजे की धुन पर नाच-गाना चलता रहा। सुबह-सुबह हुए विवाद में एक युवक ने दीपक के कमर और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। वार इतनी गहरी थी कि दीपक मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आसपास के लोग उसे तत्काल मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल चाकू से हमला करने वाला युवक फरार है। पुलिस विसर्जन में शामिल अन्य युवाओं से पूछताछ कर रही है। वहीं, एहतियात के तौर पर सिविल अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह... सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा...