BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! SC, ST, OBC वर्ग के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग..22 तक आवेदन आमंत्रित, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय नौकरी हेतु आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछडा वर्ग के युवाओं से 22 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित युवाओं को एस.एस.सी. बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, छ.ग.व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओ की निःशुल्क तैयारी करवाई जाएगी। कोचिंग अनुबंधित निजी कोचिंग संस्था के माध्यम से दिया जावेगा। आवश्यक शैक्षणिक आर्हता (12वी / स्नातक उत्तीर्ण) एवं पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन पंजीकृत डाक से भेज सकते हैं अथवा कार्यालय दिवस/अवधि से स्वतः उपस्थित होकर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगे। आवेदन पत्र एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, साईंस कॉलेज के पास चांटीडीह रोड बिलासपुर के कार्यालय में कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है। विभागीय वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन (www.bilaspur.gov.in) में भी इस संबंध में विस्तृत जानकारी का अवलोकन किया जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!