BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! जिले में एक बार फिर खाकी हुआ शर्मसार: मंदिर परिसर में भिक्षु महिला से 200 ठग कर पुलिसकर्मी हुआ फरार..फुटेज आया सामने, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में एक वृद्ध महिला भक्तिन को ठगने का मामला सामने आया है, जहां एक संदिग्ध खाकी वर्दीधारी ने महिला से छुट्टे देने के बहाने दिनभर की कमाई के दो सौ रुपए ठग लिए। घटना के बाद से वह खाकी वर्दीधारी संदिग्ध व्यक्ति का कुछ अता-पता नहीं है और अब यह प्रश्न उठ रहा है कि क्या वह वास्तव में पुलिसकर्मी था या किसी और वर्दी का सहारा लेकर अपनी ठगी को अंजाम देने आया था। मिली जानकारी के अनुसार भैंसों जेवरा की रहने वाली वृद्ध भक्तिन जो अपनी आजीविका के लिए महामाया मंदिर परिसर में ही आश्रय ली हुई हैं, मंगलवार शाम को अन्य भिक्षुओं के साथ वीआईपी निकासी गेट के पास बैठी हुई थीं। इसी बीच एक खाकी वर्दीधारी अधेड़ व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे पांच सौ रुपये के नोट के बदले दो सौ रुपये का चिल्लर देने की बात कही।

भक्तिन ने अपनी दिनभर की कमाई के दो सौ रुपये का चिल्लर उसे सौंप दिए, ताकि वह उन्हें पांच सौ रुपये का नोट दे सके। लेकिन वर्दीधारी व्यक्ति दो सौ रुपये लेकर तुरंत वहां से चला गया और वापस लौटकर नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद वृद्ध महिला ने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया, परंतु वह व्यक्ति कहीं नजर नहीं आया। इस घटना से हताश होकर भक्तिन मंदिर परिसर के ट्रस्ट कार्यालय पहुंची और घटना की जानकारी दी। ट्रस्ट कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें वर्दी पहने एक अधेड़ व्यक्ति दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी शारीरिक भाषा असामान्य दिख रही थी। वह असामान्य ढंग से चल रहा था, उसकी कमर पर वर्दी का बेल्ट ढीला था और वह हाथ जोड़ते हुए भी नजर आया, जिससे उसके पुलिसकर्मी होने पर संदेह उत्पन्न हुआ। अब यह प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि क्या वह वाकई पुलिसकर्मी था या किसी और ने खाकी वर्दी का इस्तेमाल कर इस ठगी को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, रतनपुर थाना पुलिस को इस पर संज्ञान लेने की जरूरत है। हालांकि अभी तक इस घटना की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस प्रशासन को स्वत: संज्ञान लेकर इस घटना की जांच शुरू करनी चाहिए। यदि खाकी वर्दी का उपयोग ठगी के लिए किया गया है तो यह वर्दी की गरिमा पर एक दाग है और समाज में पुलिस की विश्वसनीयता को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!