BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू और कट्टा बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना रतनपुर क्षेत्र में आम लोगों के बीच दहशत फैलाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार और घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्तियों द्वारा राहगीरों को चाकू और कट्टा दिखाकर डराने-धमकाने की सूचना फोन के माध्यम से थाना रतनपुर को मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना हुई, जहां आरोपियों नबीदाद खान (42 वर्ष), निवासी करैहापारा रतनपुर और दीशु कोरी (23 वर्ष), निवासी रानीगांव रतनपुर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!