BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! खेत में कीटनाशक छिड़काव के वक्त करेंट की चपेट में आया किसान..मौके पर मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम ठकुरिकापा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में कीटनाशक छिड़काव करने गए किसान की टूटे हुए बिजली के तार से संपर्क में आकर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 6 नवंबर की सुबह लगभग 6 बजे की है। कमलेश पाली पिता मन्ने लाल पाली अपने खेत में कीटनाशक छिड़कने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि कमलेश सुबह खेत में गया था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक भी घर वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। इसी बीच दोपहर में कमलेश की भांजी घास काटने के लिए खेत में पहुंची तो उसने देखा कि कमलेश की लाश खेत में पड़ी हुई है। घबराई भांजी ने तुरंत घरवालों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परिजन खेत पहुंचे। परिजनों ने देखा कि खेत के पास लगे बिजली के खंभे से एक तार टूटा हुआ था, जो नीचे जमीन पर गिरा हुआ था। कमलेश उस टूटे हुए बिजली के तार पर अनजाने में पैर रख बैठा, जिससे उसे बिजली का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जरहागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमलेश पाली की असामयिक मृत्यु ने उसके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जो पूरी तरह से उसी पर निर्भर थे। कमलेश ही अपने परिवार के जीवनयापन का मुख्य आधार था। उसकी मृत्यु के बाद अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!