BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! प्रार्थना भवन निर्माण पर विवाद, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने आंदोलन की चेतावनी देते कह दी ये बात.. वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुडू के आश्रित ग्राम बंगलाभाठा में एक प्रार्थना भवन का निर्माण विवाद का कारण बन गया है। क्रिश्चियन समुदाय ने आदिवासी समुदाय प्रार्थना घर के नाम से एक चर्च का निर्माण कराया था, जिसका उद्घाटन होना था। लेकिन इस निर्माण से क्षेत्र के कुछ हिंदूवादी संगठन नाराज हैं और भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में उन्होंने इस पर विरोध-प्रदर्शन किया। बवाल को बढ़ता देख आयोजकों ने उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने वहां एकत्र होकर चर्च निर्माण को धर्मांतरण का प्रयास बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। इस घटनाक्रम के विरोध में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मोर्चा संभाला और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित अन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। अटल श्रीवास्तव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पुडू में निर्मित यह प्रार्थना भवन सभी धर्मों के लोगों के उपयोग के लिए एक सामुदायिक भवन के रूप में बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी और असामाजिक तत्वों द्वारा धर्मांतरण की झूठी अफवाह फैलाकर इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि सभी धर्मों को अपनी धार्मिक आस्थाओं का पालन करने का अधिकार है और किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा भ्रामक अफवाहें फैलाना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की ताकि इलाके में शांति व्यवस्था बनी रहे। विधायक अटल श्रीवास्तव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यदि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता है, तो लोहाड़ीगुडा जैसी घटना फिर से दोहराई जाएगी। अटल श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि कोटा को हमेशा से शांति का टापू माना गया है, लेकिन तथाकथित भगवाधारी लोग यहां सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनके समर्थकों के ऐसे प्रयासों से समाज में विभाजन की भावना पैदा हो रही है, जो कि अत्यंत खतरनाक है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!