BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO: बिलासपुर; हाईवे बना रील्स स्टूडियो…रसूखदार युवकों का ‘टशन’, लग्जरी कारें रोककर घंटों फोटो-वीडियो शूट…NH पर लंबा जाम, VIDEO VIRAL!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में रसूख का ऐसा दिखावा हुआ कि कानून-व्यवस्था भी किनारे हो गई। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर कुछ प्रभावशाली युवकों ने अपनी लग्जरी कारों की कतार लगाकर हाईवे को शूटिंग स्पॉट में बदल डाला। बाकायदा ड्रोन कैमरे और प्रोफेशनल कैमरामैन बुलाकर घंटों फोटोशूट और वीडियो शूट करवाया गया। इस दौरान NH पर लंबा जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, मगर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि इन्हें रोक सके। जानकारी के मुताबिक यह हाईप्रोफाइल कारनामा पूर्व कांग्रेस नेता विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने किया। हाल ही में दो महंगी लग्जरी कारें खरीदने के बाद वेदांश ने दोस्तों के साथ टोयोटा शोरूम से निकलकर रात के वक्त हाईवे पर वीडियो शूट करवाया। उनके दोस्तों की भी काले रंग की महंगी गाड़ियां काफिले में शामिल थीं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाड़ियों को बीच सड़क पर रोककर फोटो-वीडियो शूट किया गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लेकिन रसूख के आगे कानून भी बेबस नजर आया और किसी ने विरोध की हिम्मत नहीं की।

पुलिस खामोश, सोशल मीडिया पर बवाल…….

यह घटना हिर्री और चकरभाठा थाना क्षेत्र की सीमा में हुई, मगर अब तक न तो पुलिस ने कार्रवाई की और न ही जिम्मेदार अधिकारियों ने कुछ कहा। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं..अगर आम आदमी करता, तो अब तक जेल में होता..पुलिस सिर्फ गरीबों पर सख्ती दिखाती है, रसूखदारों पर नहीं! फिलहाल वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई हो, ताकि सड़क को रील्स का मंच बनाने वालों को सबक मिल सके। प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए ही बनाए गए हैं?

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...