BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! जिले के वासी ध्यान दे: छठ महापर्व के लिए 7 व 8 को इस मार्ग में नहीं चलेगी गाड़िया, देखिए यातायात विभाग द्वारा जारी रोड मैप……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भोजपुरी समाज द्वारा 7 और 8 नवंबर को सूर्य उपासना का महापर्व छठ महापर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों द्वारा छठ घाट पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पूजा-अर्चना की जाएगी।

छठ घाट रोड पर यातायात प्रतिबंध……..

महापर्व के दौरान छठ घाट रोड पर 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे से लेकर 8 नवंबर को सुबह 11 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात विभाग द्वारा जनसुविधा के लिए मार्गों का डायवर्सन किया गया है ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

डायवर्सन के निर्देश…….

1. महमंद मोड़: महमंद मोड़ से सभी प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहन सिरगिट्टी होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

2. चिल्हाटी तिराहा: चिल्हाटी तिराहा से भी सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन सेंदरी-मोपका बाईपास होकर आवागमन करेंगे।

3. दुपहिया और हल्के वाहन: छोटे वाहन एवं दुपहिया मोपका-सरकंडा-लिंगियाडीह-दयालबंद-तोरवा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

4. छठ घाट तिराहा: छठ घाट तिराहा से घाट की ओर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कार आदि वाहनों के लिए आरके नगर लिंगियाडिड रोड से सरकंडा एवं दयालबंद की ओर डायवर्सन रहेगा।

5. धान मंडी मोड़ (तोरवा पेट्रोल पंप): यहां से छठ घाट की ओर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी कार आदि वाहन गुरु नानक चौक, दयालबंद होते हुए शहर एवं अन्य क्षेत्रों में जा सकेंगे।

यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे परिवर्तित मार्गों का प्रयोग करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!