ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरेंडर नक्सली की हत्या, गांव में दहशत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक सरेंडर नक्सली की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव में हुई इस वारदात में पुनेम बुदरा (28) की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, ज्यादा खून बहने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि करीब रात 10 बजे हथियारबंद नक्सली उसके घर पहुंचे और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। पुनेम बुदरा ने साल 2022 में नक्सल संगठन से आत्मसमर्पण किया था और हाल के महीनों से अपने गांव में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने कहा है कि नक्सल वारदात और आपसी रंजिश, दोनों पहलुओं पर जांच जारी है। इस घटना के बाद गांव में डर का माहौल है और अन्य सरेंडर नक्सलियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...