BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! इस महीने उपभोक्ताओं को नहीं पता चलेगा बिजली का बिल, रीडर बैठ गए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग के ठेका कर्मचारियों ने बुधवार को राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत ठेका कर्मचारी, जिनकी संख्या हजारों में है, इस हड़ताल के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। बिलासपुर में भी लगभग 200 ठेका कर्मचारी अपनी नौकरियों के सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर इस हड़ताल में शामिल हुए हैं। बिलासपुर के हड़तालरत ठेका कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से मीटर रीडिंग का काम कर रहे हैं, जिससे उनके परिवारों का पालन-पोषण होता है। परंतु राज्य सरकार द्वारा हाल ही में स्मार्ट मीटर योजना लागू की जा रही है, जिसके तहत सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बिजली सखी योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बिजली रीडिंग के काम में जोड़ा जा रहा है। इस वजह से ठेका कर्मचारियों को डर है कि उनके रोजगार पर संकट आ जाएगा और वे बेरोजगार हो जाएंगे। ठेका कर्मचारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे 1 से 5 नवंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर थे, ताकि उनकी समस्याओं पर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित हो। परंतु प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस कारण वे अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में मीटर रीडिंग का काम ठप पड़ा हुआ है, जिससे प्रबंधन को बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान होने की संभावना है। हड़ताल कर रहे ठेका कर्मचारियों का कहना है कि उनके रोजगार को सुरक्षित किया जाए। उन्होंने मांग की है कि, जैसे मध्यप्रदेश में ठेका कर्मचारियों को संविदा विद्युत सहायकों के रूप में नियुक्त किया गया है उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी मीटर रीडर्स को संविदा विद्युत सहायक के रूप में नियुक्त किया जाए। उनका कहना है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे और भी उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!