ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

अवैध धान तस्करी का खुलासा, ड्राइवर गिरफ्तार, नायब तहसीलदार पर मिलीभगत के आरोप…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कवर्धा जिले में अवैध धान परिवहन का बड़ा मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से लगभग 100 किमी दूर मध्यप्रदेश सीमा से लगे समनापुर गांव में ग्रामीणों ने धान से भरा वाहन पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेंगाखार तहसील के नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू की मौजूदगी में रात 1 बजे धान की तस्करी कराई जा रही थी। विरोध करने पर तहसीलदार ने ग्रामीणों को FIR की धमकी भी दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वाहन (CG 07 CE 4920) का ड्राइवर विजय बसंत मध्यप्रदेश के बालाघाट से धान लेकर आ रहा था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। झलमला थाना पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। मौके से करीब 2 लाख का वाहन और 44 हजार रुपए मूल्य का धान जब्त किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध धान रातों-रात छत्तीसगढ़ में खपाया जा रहा है, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 चेकपोस्ट लगाए हैं, फिर भी तस्करी जारी है। वहीं वायरल वीडियो पर बोड़ला SDM ने कहा कि कार्रवाई के दौरान तहसील टीम और ग्रामीणों के बीच भ्रम की स्थिति बनी थी। जब्त दोनों वाहनों को झलमला थाने भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...