BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: मस्तूरी व कोटा TI की SP को मिल रही थी शिकायतें, किया गया बदलाव..सईद अख्तर व रोशन आहूजा होंगे नए प्रभारी, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक फेरबदल किया है। थानों में तैनात दो निरीक्षकों को उनके पद से हटाकर लाइन भेजा गया है और उनके स्थान पर नए थानेदारों की तैनाती की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाने में तैनात निरीक्षक अवनीश पासवान को उनके पद से हटाकर लाइन भेजा गया है। उनकी जगह पर निरीक्षक सईद अख्तर को मस्तूरी थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं कोटा थाने में कार्यरत निरीक्षक उमेश साहू को भी पद से हटाकर लाइन भेजा गया है। उनकी जगह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को थाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक ममता दुबे को मस्तूरी से सिविल लाइन थाने में स्थानांतरित किया गया है और जीवन साहू को लाइन से सिविल लाइन थाने भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक इन निरीक्षकों की कमजोर परफॉर्मेंस को एसपी द्वारा गंभीरता से लिया गया है। लगातार मिल रही शिकायतों और विभागीय कार्यप्रणाली में कमी के चलते पुलिस कप्तान ने सख्त कदम उठाते हुए थानेदारों की जिम्मेदारी बदली है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...