बिलासपुर! इंस्ट्राग्राम में गुंडागर्दी करना किशन को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही हुई शिकायत…भेजा गया जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त कदम उठाया हैं। सरकंडा पुलिस ने एक युवक को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 4 नवंबर 2024 को सरकंडा पुलिस को जानकारी मिली कि किशन यादव नामक एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह अपमानजनक भाषा और अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग ने तुरंत एक टीम का गठन किया और किशन यादव की तलाश शुरू की और उसे जोरापारा, सरकंडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान किशन यादव ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपशब्दों का उपयोग करते हुए वीडियो को वायरल किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 170/126,135 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
किशन यादव पिता ब्रजभूषण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी जोरापारा सरकण्डा जिला बिलासपुर।
