BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: मिडिल स्कूल में खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से झुलसी रसोइया, अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही भी हुईं उजागर, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर विकासखण्ड क्षेत्र के लमेर स्थित मिडिल स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बच्चों के भोजन के लिए खाना बनाते वक्त अचानक प्रेशर कुकर फट गया, जिससे रसोइया तितरी बाई पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र लमेर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति अब बेहतर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल तितरी बाई पटेल को उप स्वास्थ्य केंद्र लाने के बाद एक और परेशानी सामने आई। अस्पताल पहुंचने पर पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौके से गायब थे। अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने उपचार में देरी का खतरा पैदा कर दिया, जिससे परिजन और स्थानीय लोग काफी नाराज हो गए। जैसे ही यह मामला खंड चिकित्सा अधिकारी उमेश साहू तक पहुंचा, वे स्वयं मौके पर पहुंचे और घायल महिला का उपचार किया। इसके साथ ही बीएमओ ने ड्यूटी से अनुपस्थित दो रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर्स को कड़ी फटकार लगाई और अस्पताल में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीएमओ ने कहा कि अस्पताल की ड्यूटी से गैरहाजिर रहना मरीजों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना है, और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। सिम्स अस्पताल बिलासपुर में तितरी बाई पटेल का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....