BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी मणिशंकर गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय भूमि पर अवैध खरीद-बिक्री के मामले में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी मणिशंकर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण की शिकायत प्रार्थी रमेश कुमार वैष्णव निवासी अमेरी थाना सकरी द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को की गई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नायब तहसीलदार और कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/वा/2024 दिनांक 15.10.2024 के निर्देशानुसार, मौजा खमतराई स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 551 पर कई व्यक्तियों ने अवैध रूप से खरीदी-बिक्री की थी। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसूदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू और सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। मामले का एक अन्य आरोपी मणिशंकर सूर्यवंशी काफी समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को दिनांक 3 नवंबर 2024 को सूचना मिली कि दीपावली के अवसर पर मणिशंकर सूर्यवंशी अपने निवास स्थान पर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सरकंडा तोपसिंह नवरंग और उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के निवास स्थान पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मणिशंकर सूर्यवंशी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

ये है गिरफ्तार आरोपी…..

मणीशंकर सूर्यवंशी पिता स्व. सुकदेव सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अम्बेडकर चौक खमतराई जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!