BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: पटाखों के बारूद से झुलसी 12 वर्षीय बच्ची, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें पटाखों के बारूद से झुलसकर 12 वर्षीय बच्ची प्रियांसी टंडन गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची का चेहरा और अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं और उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसलापुर निवासी प्रियांसी पटाखों के बारूद को इकट्ठा कर जलाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान अचानक बारूद से आग की तेज लपटें उठीं, जिनसे बच्ची का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घायल अवस्था में प्रियांसी को उसके परिजनों ने तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया। सिम्स अस्पताल में बच्ची के इलाज में शुरूआती कोताही की शिकायत पर मामला सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति के संज्ञान में लाया गया। डॉ. मूर्ति ने तत्काल कदम उठाते हुए बच्ची को बर्न वार्ड में भर्ती कराया और चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्ची को गंभीर रूप से झुलसने के कारण विशेष देखभाल की जरूरत है और उसे उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस हादसे के बाद सिम्स में बच्ची के परिजन और स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस भी हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा!